RRC NR Vacancy 2025: उत्तरी रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Published On: June 20, 2025
Follow Us
RRC NR vacancy 2025

RRC NR Vacancy 2025: उत्तरी रेलवे (Northern Railway) की तरफ से ग्रुप C और ग्रुप D के पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा यह भर्ती स्काउट और गाइड कोटा के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के तहत कुल 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें ग्रुप C के 5 पद और ग्रुप D के 18 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 मई 2025 से 22 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRC NR Vacancy 2025

जो उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह शानदार मौका है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है।

RRC NR Vacancy 2025 Overview

भर्ती बोर्ड उत्तरी रेलवे (Northern Railway)
भर्ती का नाम RRC NR Group C & Group D Recruitment 2025
कुल पद 23 पद
ग्रुप C पद 5 पद
ग्रुप D पद 18 पद
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 मई 2025
अंतिम तिथि 22 जून 2025
परीक्षा तिथि 22 जुलाई 2025
ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org

RRC NR Vacancy 2025 Last Date

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 मई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2025
  • परीक्षा तिथि: 22 जुलाई 2025

RRC NR Vacancy 2025 Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है।

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें ₹250 वापस रिफंड कर दिए जाएंगे।

RRC NR Vacancy 2025 Age Limit

ग्रुप C पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ग्रुप D पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक रखी गई है।

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RRC NR Vacancy 2025 Educational Qualification

ग्रुप C पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होना आवश्यक है। वहीं ग्रुप D पदों के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास के साथ आईटीआई (ITI) की डिग्री होना जरूरी है।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास स्काउट और गाइड से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

RRC NR Vacancy 2025 Selection Process

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • स्काउट एवं गाइड प्रमाण पत्र मूल्यांकन
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

How to Apply RRC NR Recruitment 2025?

  1. सबसे पहले उत्तरी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. भर्ती से संबंधित आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा।
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  6. अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Link

Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here

FAQ

RRC NR Vacancy 2025 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 23 पद निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 5 पद ग्रुप C और 18 पद ग्रुप D के हैं।

RRC NR Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2025 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार उत्तरी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Adeeb Malik

Adeeb Malik is the founder and content publisher of Sarkari Yojanaa. He shares updates related to government jobs, admit cards, results, recruitment notifications, and government schemes across India. His goal is to provide simple, accurate, and timely information to students and job seekers through easy-to-understand content.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment