Rajasthan 4th Grade Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च 2025 से लेकर 19 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए गए थे। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए लगभग 24.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

अब लाखों उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ी परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और एडमिट कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।
RSMSSB 4th Grade Exam Date 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी।
पहली पारी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- 19 सितंबर 2025 – Shift I: 10:00 AM से 12:00 PM, Shift II: 03:00 PM से 05:00 PM
- 20 सितंबर 2025 – Shift I: 10:00 AM से 12:00 PM, Shift II: 03:00 PM से 05:00 PM
- 21 सितंबर 2025 – Shift I: 10:00 AM से 12:00 PM, Shift II: 03:00 PM से 05:00 PM
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी उसमें देख सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर जाना होगा।
Rajasthan 4th Grade Exam 2025 Important Instructions
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।
- एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ लेकर जाएं।
- मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
- परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Important Link
| Official Website | Click Here |
FAQ
Rajasthan 4th Grade Exam 2025 कब आयोजित होगी?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 कब जारी होंगे?
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Rajasthan 4th Grade Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।












